मधेपुरा: कार्तिक चौक से दिवरा जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित मोरकाही पुल हुआ क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार बेखबर #jansamasya
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कार्तिक चौक से दिवरा बाजार जाने वाली मुख्य मार्ग पर बना मोरकाही स्थित आरसी पुलिया इन दिनों क्षतिग्रस्त हो गया है पुल क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से आने-जाने वाले राहगीर इन दिनों दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं इसके बावजूद भी इनकी मर्मती नहीं हो पा रही है।