मनोरा: चड़िया की सीसी सड़क पर उठे सवाल, मनोरा जनपद के SDO ने जारी किया नोटिस, जांच के दिए निर्देश
जशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चड़िया में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता और मोटाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की मोटाई को लेकर भी संदेह है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जनपद पंचायत मनोरा के एसडीओ ने नोटिस