नानपारा: गोविंदपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरघुट्टा निवासी देशराज उम्र करीब 21 वर्ष एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैदल ही घर से निकले थे। नानपारा बहराइच मार्ग पर गोविंदपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने देशराज को टक्कर मार दी इस हादसे में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया।