नानपारा: मैनहिया गांव में भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल कार्यक्रम किया आयोजित, विधायक नानपारा रहे मौजूद
बुधवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मैनेहिया में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।