नानपारा: लालपुर बरगदिया गांव में प्रतिबंधित दर्जनों पेड़ों को ठेकेदार ने काटा, ग्रामीणों ने वन विभाग में की शिकायत
नानपारा तहसील क्षेत्र के वन रेंज नानपारा अंतर्गत लालपुर बरगदिया गांव में प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों को ठेकेदारों द्वारा काट दिया गया है। नीम व आम के पेड़ों को बिना परमिट काट कर ठेकेदार लकड़ी उठा ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग में शिकायत की है।