नानपारा: नानपारा नगर के माधव दास मंदिर में मंदिर पुजारी ने तोड़ा गर्भ गृह, बताई निजी संपत्ति
नानपारा के माधव दास मंदिर में सनातनियों की बैठक प्रमोद नाग की अध्यक्षता में की गई जिसमें मंदिर पुजारी प्रेमनाथ दीक्षित द्वारा पिछली बैठक में प्रस्तावित कार्यवाही को मंदिर पुजारी द्वारा ना करते हुए मंदिर को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए जल समझकर बनाए गए ट्रस्ट को निरस्त न कराए जाने की बात कही जिसका बैठक में मौजूद जनमानस ने विरोध किया।