नानपारा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में डॉक्टर के ना होने से मरीज परेशान, फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा पीएचसी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में डॉक्टर के ना आने से मरीज परेशान दिखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जानकारी के अभाव में मरीज इधर-उधर भटक रहे थे चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी थी। वहां तैनात फार्मासिस्ट मोहम्मद इमरान मरीजों को देखकर दवाई लिख रहे थे। स्टाफ नर्स ने बताया कि उनके अलावा दो अन्य स्टाफ नर्स की तैनाती है उनकी ड्यूटी रात में रहती है।