पहाड़ घूमणा डॉ. रेशमा शाह का पलायन पर प्रहार, बोलीं— गांव बचेंगे तो पहाड़ बचेंगे
मुंबई में अनुप जलोटा के जन्मदिन पर हुआ गीत का लोकार्पण, मसूरी में बोलीं— गीत के जरिए लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास
लोक गायिका डॉ. रेशमा शाह ने अपने नए उत्तराखंडी गीत पहाड़ घूमणा को पर्यटन गीत भर नहीं, बल्कि पलायन के खिलाफ एक सामाजिक संदेश बताया है। मसूरी में गीत के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को अपने गांव, अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से दोबारा जोड़ना है।
डॉ. रेशमा शाह ने बताया कि इस गीत का पहला लोकार्पण मुंबई में प्रसिद्ध गजल एवं भजन गायक अनूप जलोटा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके आवास पर किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि अनुप जलोटा ने गीत सुनने के बाद उनकी आवाज की सराहना की और उनके साथ एक भक्ति गीत भी गाया, जिसे वह अपने लिए सम्मान और प्रेरणा मानती हैं।
#landslide #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi #BJPGovernment #mussoorie #ganesh #uttarkhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 3, 2026