कुंडा: मानिकपुर के खनवारी पुल के पास चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मानिकपुर के खनवारी पुल के पास से चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसपी संजय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार शाम 4:30 बजे जेल भेज दिया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रियांशु मिश्रा निवासी देवापुर थाना लालगंज है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया।