कुंडा: सीओ कुंडा ने मानिकपुर इलाके के शाहाबाद घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
एसपी डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में CO कुण्डा द्वारा शुक्रवार शाम 4 बजे मानिकपुर इलाके के शाहाबाद घाट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घाटों पर मूर्ति विसर्जन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस से अवगत कराया।