कुंडा: कुंडा इलाके के पूरे धनऊ बाजार में गोदाम का ताला तोड़कर हज़ारों रुपए के सामान की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
मानिकपुर इलाके के मऊदारा गांव निवासी मोनू गुप्ता की कुंडा इलाके के पूरे धनऊ गांव में कृषि भंडार के नाम से खाद बीज की दुकान है। शुक्रवार दोपहर 12:00 वह दुकान में पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर टुल्लू पंप ,खाद की बोरियां ,बीज समेत हज़ारों रुपए का सामान चोर उठा ले गए हैं। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।