कुंडा: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवारा में दबंगों ने युवक को पीटा, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम देवारा निवासी अजय सरोज पुत्र नन्हू ने शनिवार शाम 5 बजे पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि वह और उसकी मां सामुदायिक शौचालय का ताला जैसे ही खोल रहा थे तभी गांव के देवेन्द्र अपने साथियों संग पहुँचकर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। लोगो के दौड़ने पर उसकी जान बची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू है।