बांका: जोनल गेम के लिए बालक वर्ग जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों का 15 जुलाई को बांका खेल भवन में होगा ट्रायल
Banka, Banka | Jul 14, 2026 जोनल गेम में भाग लेने वाले बालक वर्ग के जूनियर कबड्डी टीम के चयन हेतु बांका जिला कबड्डी संघ के द्वारा 15 जुलाई को एक ट्रायल आयोजित किया जाएगा।बांका जिला कबड्डी संघ के सचिव ने मंगलवार की सुबह 7 बजे बताया कि यह ट्रायल शहर के अमरपुर रोड स्थित खेल भवन में सुबह के 10 बजे शुरू होगा। जिसमे जिलेभर के सभी इच्छुक बालक वर्ग के जूनियर खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।