सहजनवा: भिटी-हरपुर बुदहट मार्ग पर सड़क धंसने से दुर्घटना की आशंका, एसडीएम ने दिए निर्देश
भिटी रावत-हरपुर बुदहट मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भिटी और महदेईया के बीच स्थित पुलिया के दोनों ओर मिट्टी धंसने से सड़क के बीच खतरनाक गड्ढा बन गया है। इस मार्ग से भारी वाहन, एम्बुलेंस और स्कूली बसों का लगातार आवागमन होने के कारण हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड न लगाने का आरोप लगाया है।