सदर: काशी के आसमान में गरजेगा राफेल, 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो आयोजित होगा। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।