मोर डूंगरी पर डूबे व्यक्ति का रेस्क्यू जारी
अपर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार मोर डंूगरी नदी पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री दीपेश धाकड, टीआई कोतवाली श्री सत्यम गुर्जर सहित नगरपालिका का अमला मौजूद रहा। एसडीआरएफ की टीम द्वारा व्यक्ति के डूबने की सूचना के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। व्यक्ति का नाम श्री रघुवीर आदिवासी निवासी चैनपुरा बताया गया है।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि मोर डूंगरी नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, इसके बाद से व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh.
Jansampark Madhya Pradesh.
#JansamparkMP.
#sheopur.
Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026