राजगढ़ी: वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए मुंगरशन्ति रेंज के धारी खड्ड और सौली बैरियर के समीप लगाए हैं दो पिंजरे
वहीं गुलदार की गतिविधि को ट्रेस करने के लिए छह ट्रैप कैमरा भी लगाए गए हैं। वन विभाग ने गुरुवार शाम 6 बजे पिंजरे लगाने की जानकारी दी। अपर यमुना वन प्रभाग की मुंगरशन्ति रेंज से लगे धारी, कुंड, मटियाली, सौली, बिंगसी और नैणी आदि गांव में एक माह से गुलदार का आतंक बना है। जिससे लोगों में भय का माहौल है।