राजगढ़ी: बड़कोट बचाण गांव के ग्रामीणों ने सड़क कटिंग में गई भूमि का प्रतिकर न मिलने पर खांड गांव के पास सड़क पर किया जाम
खांड-बचाण गांव मोटर के लिए भूमि देने वाले ग्रामीणों 6 सालों से प्रतिकर नहीं मिल पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीण प्रतिकर के लिए पीएमजीएसवाई पुरोला के चक्कर काट-काट कर थक-हार चुके हैं, लेकिन लिखित और मौखिक रुप से बोलने के बाद भी प्रतिकर नहीं दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे बचाण गांव के ग्रामीण खांड गांव पास एकत्रित हुए।