राजगढ़ी: नौगाँव के बलाड़ी गांव की ध्याणियों ने अपनी आराध्य देवी माँ भद्रकाली को सोने की प्रतिमा भेंट की
सोमवार शाम 4 बजे बलाड़ी गाँव में आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रम में समृद्धि संस्कृति की झलक देखने को मिली,कार्यक्रम के दौरान गांव की ध्याणियों ने देव डोली के साथ रासो और तांदी नृत्य कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। ध्यांणियोँ ने मां भद्रकाली को सोने की प्रतिमा, कुल देवी राज राजेश्वरी को सोने का छत्र,नर्सिंग देवता और भैरव देवता को चांदी का छत्र भेंट किया।