राजगढ़ी: पुलिस ने डामटा चैक पोस्ट पर लग्जरी कार से 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक होटल व्यवसायी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। एसपी सरिता डोबाल के दिशा निर्देश पर पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। गत दिवस पुरोला थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस ने सटीक सूचना जुटाकर डामटा चेकपोस्ट पर एक लग्जरी वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।