राजगढ़ी: नौगांव के सौली वैरियर के समीप गुलदार ने दो बाइक सवार युवकों पर हमला कर जख्मी किया, तीसरी घटना का दिया अंजाम
घटना गत रात की है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों से बुधवार शाम 6 बजे मिली है। एक माह में गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। तीनों बार गुलदार ने बाईक सवारों को निशाना बनाया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। गत मंगलवार शाम को देहरादून से बड़कोट आ रहे मोटरसाइकिल सवार पौंटी गांव का विवेक व नितिन पर सौली चेक पोस्ट पर गुलदार ने हमला कर दिया।