पंवालिया गांव में चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से सनसनी फैल गई। खेत से घर लौटे किसान श्योराज गुर्जर ने मकान खोला तो गेहूं की कोठी खुली मिली। जांच करने पर करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण, एक तोले की सोने की बाली, चांदी का लॉकेट और तीन कड़े गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपए बताई जा रही है।
एक ही दिन में आधे घंटे के भीतर दो चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
आपके गांव में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर क्या कहना है? क्या पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए? कमेंट कर अपनी राय बताएं।
#पंवालिया #टोडारायसिंह #टोंक #चोरी #चोरीकीवारदात #CrimeNews #TonkNews #Todaraisingh #RajasthanNews #Police #BreakingNews #TonkLiveNews
Peeplu, Tonk | Sep 17, 2026