देवधाम जोधपुरिया लक्खी मेले में बड़ा हादसा
टोंक-निवाई। देवधाम जोधपुरिया लक्खी मेले में मंदिर परिसर की स्टील रेलिंग में करंट दौड़ने से हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
हादसे में 2 महिलाएं और 17 वर्षीय बालिका मनीष गुर्जर भी घायल हुई। गंभीर हालत में बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
#Tonk #Niwai #Jodhpuria #DevDhamJodhpuria #LakkhiMela #TonkNews #RajasthanNews #BreakingNews #LatestNews #MelaSafety #TonkLiveNews :::