बरहेट: बरहेट में भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई बहन के अटूट प्रेम स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया इसको लेकर बाजारों में उत्सवी माहौल देखने को मिला चौक चौराहा पर चहल-पहल रही बहनों ने भाई की कलाइयों पर राखी बांधी तथा भाई के लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की ।