कुंडा: चौरही ओवर ब्रिज से महिला के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना मानिकपुर पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपी रंजीत कुमार विश्वकर्मा को मंगलवार दोपहर 2 बजे चौरही ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को धमकाकर व आत्महत्या का डर दिखाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और जबरन पैसे ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।