खकनार: भगोरिया पर्व को बचाने की मुहिम, आदिवासी संगठनों ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की
बुरहानपुर जिले में जागृति आदिवासी संगठन सहित अन्य संगठनों ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की है। आदिवासी समाज द्वारा आयोजित मेलों और हाट बाजारों में शराब के बढ़ते प्रभाव से हिंसा, दुर्घटनाएं और सामाजिक अव्यवस्था बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए संगठनों ने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय शराब ठेकों पर बिक्री बंद करने की अपील की।