खकनार: खकनार रेंज के डवाली-नावथा वन क्षेत्र में लगी आग, वन विभाग ने की तुरंत कार्रवाई
बुरहानपुर के खकनार रेंज स्थित डवाली और नावथा वन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही खकनार रेंज और आसपास से वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। वन विभाग के एसडीओ अजय सागर के अनुसार आग लगने का कारण गर्मी हो सकता है।