खकनार: आदिवासी संगठन ने भगोरिया पर्व में शासकीय ठेकों पर शराब बिक्री रोकने की मांग की
आगामी 7 मार्च से14 मार्च 2025 तक जिले में पारंपरिक आदिवासी पर्व भगोरिया मनाया जाएगा।इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा बड़े स्तर पर मेलों एवं हाट बाजारों का आयोजन किया जाता है।मगर इन उत्सवों में शराब के बढ़ते चलन के कारण हिंसा, दुर्घटनाओं और सामाजिक अव्यवस्था की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए भिलाला समाज संगठन बुरहानपुर एवं अन्य आदिवासी संगठन