खकनार: ग्राम सावली के किसान अर्जुन गाडवे को मिल रहा है नुकसान, खेत में पाइपलाइन तोड़ने के बाद नहीं हो रही कार्रवाई।
#समस्या
ग्राम सावली के किसान अर्जुन गाडवे ने बताया कि उनके खेत में तालाब से पानी लाने वाली पाइपलाइन को उनके पड़ोसी ने तोड़ दिया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। अर्जुन गाडवे ने इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में भी शिकायत की, साथ ही 181 और थाने में भी आवेदन दिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई