राजगढ़ी: तहसील बडकोट अंतर्गत अतिवृष्टि से भारी नुकसान, 8 से 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना
तहसील बडकोट के स्थान सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि की सूचना है। उक्त स्थान पर एसडीआरएफ तथा राजस्व विभाग टीम मौके पर है। आठ से नौ मजदूर लापता बताये गये हैं। सर्च अभियान गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास दो-तीन स्थानों पर बंद है। इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्टि के कारण ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हुई है।