सादाबाद: आगरा रोड पर कोल्ड के पास टेंपो पलटा, आधा दर्जन सवारी घायल, पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
सादाबाद कस्बे से एक टेंपो सवारियां भरकर हाथरस के लिए निकला था। आगरा रोड पर कोल्ड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें बैठी आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। दुर्घटना की बाद मची चीख पुकार को सुनकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई जिसके द्वारा अन्य वाहन से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।