मड़ावरा: गिरार थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के दीवान की सहकर्मी होमगार्ड ने की पिस्टल और 10 कारतूस चोरी, आरोपी गिरफ्तार
गिरार थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के दीवान की सरकारी पिस्टल और10 कारतूस सहकर्मी होमगार्ड ने चोरी कर ली। जिससे हड़कम्प मच गया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने होमगार्ड से गहनता से पूछताछ की और होमगार्ड की निशानदेही से पिस्टल और 10 कारतूस बरामद कर लिए गए।पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।