कोंडागांव: कोंडागांव के ऑडोटोरियम में पीएम श्री विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन
22 मई को मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री विद्यालयों हेतु ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर का कोंडागांव के आडिटोरियम में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन में एसडीएम निकिता मरकाम, अंकित चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार सहित जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।