#खुशियों_की_दास्तां
जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंच रहा नल से शुद्ध पेयजल
भिण्ड जिले के ग्राम सिमराव के लिए सरकार की जल प्रदाय योजना हुई वरदान साबित
पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भिण्ड जिले के अटेर विकासखण्ड के ग्राम सिमराव के ग्रामीणों ने संघर्ष किया। दशकों तक जल संकट की समस्या का सामना किया। जिससे प्रगति और विकास की रफ्तार भी धीमी हुई। लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ने आज सिमराव गांव के ग्रामीणों की जिंदगी बदल दी है। प्रगति और विकास ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हर घर में शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है और ग्राम सिमराव हर घर जल घोषित हो चुका है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने रणनीति तैयार कर ग्राम सिमराव में कार्य शुरू किया। लगभग 2 हजार 650 जनसंख्या वाले ग्राम सिमराव में शुद्ध पानी को अंडरग्राउंड पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाया। ग्राम वासियों के सहयोग और विभाग के प्रयास से इस योजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया गया। साथ ही 12 मीटर ऊंची 100 केएल की टंकी तथा 30 केएल का सम्पवेल निर्माण कर विद्युत संयोजन का कार्य संपादित किया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 473 नल कनेक्शन किए गए।
ग्राम के श्री अमर सिंह यादव बताते है कि जब से नल जल योजना गांव में शुरू हुई है, तब से गांव में पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रहा है। अब लोगों को पशुओं के पानी पिलाने के लिये कुंआ, पोखर, तालाब पर नहीं ले जाना पड़ता है। अब उन्हें नल की टोंटी से पानी पिला रहे हैं। इसके अलावा महिलायें, बच्चे अब हेण्डपंप पर घंटो इंतजार नहीं करते हैं, अब तो घर में नल से ही पानी मिल रहा है। सरकार की यह योजना हम लोगों के लिये वरदान बनकर आई है। श्री संजीव सिंह कुशवाह एवं श्री अर्पित यादव ने जल जीवन मिशन योजना से हुए लाभ की जानकारी देकर नल से जल मिलने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार प्रकट किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SuccessStory
#भिण्ड
#Bhind