सेवा सेतु अभियान – “सरकार आपके द्वार” खंड स्तरीय कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल परा में हुआ आयोजित
शासकीय हाईस्कूल परा जनपद पंचायत अटेर में सेवा सेतु अभियान “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का गत दिवस आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संध्या राय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सरपंच, सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के अंतर्गत कुल 350 आवेदन प्राप्त हुए एवं कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही सामाजिक न्याय पेंशन के 14, संबल कार्ड के 04 एवं अनुग्रह सहायता के 02 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 05 पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind