मंझनपुर: भरवारी नगर पालिका कार्यालय पर विवाद, सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर 40% कमीशन का आरोप लगाया, शिकायत मंझनपुर डीएम ऑफिस में की गई
भरवारी नगर पालिका का नया मल्टीप्लेक्स कार्यालय बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद करेंगे।शनिवार नगर के सभासद शानू कुशवाहा सूरज यादव विक्रम और शंकर लाल तथा प्रतिनिधि विराट गुप्ता शंकर लाल और सुनील कुमार ने मंझनपुर डीएम कार्यालय जाकर नगर अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।बताया-40% कमीशनबाजी हुई,कार्रवाई की मांग की है।