मंझनपुर: प्रयागराज सभागार में बैठक, संविधान के नियमों का सख्ती से पालन और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण हो
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ. मानसिंह यादव ने की। उनके साथ समिति की सदस्य रमा निरंजन और ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में कौशाम्बी डीएम ने सभापति डॉ. मानसिंह यादव को मां शीतला देवी की मूर्ति भेंट की है।