मंझनपुर: मौसम खराब होने के बावजूद किसान गेहूं कटाई में जुटे, जिले के 41 क्रय केंद्रों पर अब तक 17 किसानों ने बेचा 648 कुंतल गेहूं
कौशाम्बी जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। कहीं बादल छाए हैं तो कहीं बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इस बदलते मौसम के कारण किसान अपनी खड़ी फसल की कटाई में जुटे हैं। जिले के 41 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का आना कम हो गया है। कुछ केंद्रों पर तीन दिनों से एक भी खरीद नहीं हुई है। कई केंद्र बंद मिल रहे हैं।