मंझनपुर: KYC के नाम पर साइबर ठगी, बुज़ुर्ग से ₹52 हजार की चपत, तीन महीने से थाने के चक्कर काट रहा मोअज्जमपुर का पीड़ित
करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव निवासी छेदी लाल (उम्र 68 वर्ष) ने करारी पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि एक जालसाज ने खुद को बैंक कर्मी बताकर KYC अपडेट करने के बहाने उनके खाते से 52 हज़ार रुपये उड़ा लिए। छेदी लाल का आरोप है कि तीन महीने से वह करारी थाना का चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।