मंझनपुर: जौनपुर के श्रद्धालु का कड़ा धाम में सामान हुआ चोरी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, वीडियो वायरल कर एसपी से लगाई गुहार
जौनपुर के मछलीशहर के रहने वाले सर्वेश शुक्ला कड़ा धाम दर्शन करने आए थे।गंगा स्नान के दौरान उनका सामान चोरी हो गया है।सोने के आभूषण, मोबाईल व अन्य सामान चोरी हो गया।शनिवार को एक वीडियो के माध्यम से कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।बताया कि थाने मे मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, ऑनलाइन शिकायत रद्द कर दिया गया।कहा-दस दिन बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही।