मंझनपुर: जाठी गांव के पंचायत भवन में तोड़फोड़, सपना देवी ने निर्दोष पर झूठा आरोप लगाने का लगाया आरोप
जाठी गांव में पंचायत भवन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गांव की सपना देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपना देवी के अनुसार, उनका परिवार गांव में नाली साफ करने के लिए ट्राली मांगने प्रधान के पास गया था, लेकिन प्रधान ने ट्राली न होने की बात कहकर लौटा दिया। इसके बाद सपना देवी और उनके परिवार ने खुद से तसले में कूड़ा-कचरा धोकर सफाई की है।