हसनपुर: मोहर्रम को लेकर हसनपुर में शिया समुदाय ने कहा- अगर 12 फीट का ताजिया नहीं हुआ तो करेंगे बहिष्कार
शुक्रवार को चार बजे हसनपुर में मोहर्रम को लेकर शहर में ताजिया की ऊंचाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिया समुदाय के इमाम केसर अहमद ने स्पष्ट कहा कि अगर प्रशासन 12 फीट का ताजिया उठाने की अनुमति नहीं देता तो वे ताजिया जुलूस में हिस्सा नहीं लेंगे। उनका कहना है कि ताजिया पहले ही 12 फीट का बन चुका है और अब प्रशासन 10 फीट की सीमा तय कर रहा है।