महरौनी: महरौनी निवासी कानूनगो मनोज पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर एसडीएम सहित स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
महरौनी निवासी कानूनगो मनोज कुमार पांडे मड़ावरा तहसील में तैनात थे। उन्होंने कई जगहों पर जिम्मेवारी के साथ कार्य का निर्वहन करते हुए लगातार 41 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। उनका कार्यकाल पूरा होने पर एसडीम सहित अन्य स्टाफ आदि ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए, उन्हे स्मृति चिन्ह एवं शाॅल आदि भेंटकर भावभीनी विदाई दी।