बहादुरपुर: मिर्जापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट का आरोप, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिर्जापुर निवासी तोफान सिंह उम्र 45 वर्ष ने सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे गांव के ही राजेंद्र, आज्ञाराम, रंजय सिंह, और महेश ने खेत की मेड तोड़ने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के मिर्जापुर निवासी आज्ञाराम कटारिया उम्र 44 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।