बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम वसुपुरा से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत देवरनिया पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम वसुपुरा निवासी पॉक्सो एक्ट के मामले के वांछित वारंटी रईस अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया