🔴 मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के जनता हाई स्कूल के मैदान में मुहर्रम के मेले देखने पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव। चौसा के जनता हाई स्कूल के मैदान में लगता है मानव मेला, जो पूरे बिहार में गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है। यहाँ कुल 13 ताजिया का मिलन होता है, साथ ही सभी 14 टीम अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं और अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले टीम को मेला कमिटी के तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है। मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोवर आलम के द्वारा किए गए इन्तजाम की सराहना की गई, प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में मेला सम्पन्न कराया गया।
📹 Arif Alam मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Jun 26, 2026