बक्सर: गोलंबर पर बड़े वाहनों की भीड़ से जाम, आवागमन प्रभावित, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Dec 21, 2024 बक्सर गोलंबर पर विभिन्न दिशाओं से एक साथ बड़े वाहनों के काफी संख्या में पहुंच जाने के कारण गोलंबर पर शनिवार को सुबह 5 बजे ही जाम लग गया है. जिसके कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. लोगों की परेशानी सुबह में ही गोलंबर से आवागमन को लेकर बढ़ गई है. गोलंबर पर जाम के कारण नगर के सिंडिकेट होते हुए बायपास रोड में वाहनों की लंबी लाइन लग गई है.