बीसलपुर: इमलिया मरौरी गांव में खेत पर पानी भरने को लेकर एक युवक को तीन लोगों ने पीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में ग्राम इमलिया मरौरी निवासी पीड़ित राम बहादुर ने बताया कि 16 दिसंबर को अपने खेत में पानी भर रहा था। जो पानी रमेश चंद्र के खेत में चला गया। जिससे नाराज होकर 17 मार्च की सुबह 4:00 बजे रमेश चंद्र ,अतुल देव, जयप्रकाश उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।