बीसलपुर: मोहल्ला ग्यासपुर निवासी युवक ने कोर्ट के आदेश पर बाइक सवार तीन बदमाशों पर लूट का बीसलपुर कोतवाली में करवाया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शकील ने बताया। कि वह चार दिसंबर 2023 को दुकान से वापस घर जा रहा था। तभी वह नावल्टी टकीज के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा उसके सीने पर रख दिया। जिसके बाद उसकी जेब में रखे 14000 रुपए उक्त बदमाशों ने निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।