बीसलपुर: मानवाधिकार आयोग के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने 6 लोगों पर घर मे घुसकर तोड़फोड़ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दर्ज किए। मुकदमे में बताया कि 28 जुलाई 2023 की रात 8:00 बजे गांव के ही आधा दर्जन लोग उसके घर में नाजायज असलाह लेकर घुस आए। और घर में तोड़फोड़ करने लगे। पीड़िता ने भागने का प्रयास किया। तो उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और बलात्कार करने की नीयत से उसके कपड़े उतारने लगे।